बबेरू: मंझीवा गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, सीएचसी बबेरू में कराया गया भर्ती
Baberu, Banda | Jun 2, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंझीवा गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र देशराज कुशवाहा उम्र करीब 20 वर्ष यह सोमवार की रात्रि करीब 9:30 बजे डाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।