सूरजपुर: सूरजपुर के ऑडिटोरियम में NSUI का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
सूरजपुर ऑडिटोरियम में आज एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता साफ झलक रही थी, जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा