सरदारशहर: उड़सर गांव के पास सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में 22 वर्षीय बाइक चालक की हुई मौत
सरदारशहर के तारानगर रोड पर उड़सर गांव के पास सोमवार देर रात सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई और बाइक उससे टकरा गई। जिसके कारण बाइक चालक की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने राजकीय अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसआई मंगूराम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है।