रहली: नरवाई जलाने पर सख्त प्रशासन, रहली में दो किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rehli, Sagar | Apr 8, 2026 क्षेत्र में फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई (पराली) जलाने वाले किसानों पर अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। तहसीलदार कार्यालय रहली ने पर्यावरण प्रदूषण और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाते हुए दो किसानों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।