बांदा: उजरेहटा गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर 6 लोगों ने दो सगे भाइयों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Mar 27, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत उजरेहटा गांव मे गाली गलौज करने से मना करने पर 6 लोगों नें दो सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नेंं संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायलों का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन गुरुवार को कराया है। दोनों घायल बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत उजरेहटा गांव निवासी हैं।