बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिलाओं ने डीएम से फरियाद लगाई, झोपड़ी बनाने के लिए जमीन दिलाने की मांग की
Banda, Banda | Mar 27, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में आज दिन गुरुवार की सुबह 10 बजे शहर के आरटीओ ऑफिस इलाके की रहने वाली कुछ महिलाएं पहुंची जहां पर इन्होंने झोपड़ी बनाने के लिए जमीन दिलाने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि हम लोग सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर वर्षों से रह रहे है। और हमारे पास कोई जगह जमीन नहीं है अब नगर पालिका के द्वारा हमें वहां से हटाया जा रहा है।