जांजगीर: जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग के अधिकारियों ने लगातार की कार्रवाई
जांजगीर-चाम्पा जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग के अफसर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बनकर कृषि उप संचालक राकेश शर्मा ने कार्रवाई की है. किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया. फिर नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया है और गोदाम में रखी1446 बोरी खाद को जब्त किया गया है.