इटावा: कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में DM की अध्यक्षता में मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं युक्तिकरण पर हुई बैठक
Etawah, Etawah | Jul 2, 2026 कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मतदान एवं स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं युक्तिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ की जाए।