सदर: प्रयागराज: खुल्दाबाद में एंटी रोमियो स्क्वाड का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई
Sadar, Allahabad | May 6, 2026
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में थाना खुल्दाबाद में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चल रहे “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण” के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त नगर और अपर पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में खुल्दाबाद थाने की एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया।