खड़गपुर: खड़गपुर में बारिश का कहर: फरसा गांव में छप्पर गिरने से अधेड़ घायल, अस्पताल में भर्ती
खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के फरसा गांव में बुधवार की शाम 4 बजे आई तेज आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम के कारण जहां खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा, वहीं कई कच्चे मकान भी इसकी चपेट में आ गए। इसी दौरान एक दर्दनाक हादसे में छप्पर गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरसा गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीचंद