कोल: खैर में लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला अधेड़ व्यक्ति, इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
Koil, Aligarh | Feb 3, 2024 थाना खैर कस्बे में एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पुलिस को सड़क पर पड़ा मिला है। शुक्रवार रात्रि पुलिस गस्त पर थी इस दौरान पर पुलिस को लहूलुहान अवस्था में एक व्यक्ति सड़क पर तड़पता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद पुलिस इलाज के लिए घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे JN मेडिकल रेफर कर दिया है।