कोल: कल्याणपुर रानी में महिला ने गृह क्लेश के चलते सल्फास खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Koil, Aligarh | Feb 3, 2024 थाना बरला के गांव कल्याणपुर रानी में गृह क्लेश के चलते महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका 23 वर्षीय गुंजन शुक्रवार को अपने ससुराल में थी और इस दौरान किसी बात को लेकर उसके विवाद हो गया, जिसके चलते गुंजन ने घर पर रखी सल्फास खा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।