सिरोही जिला में पंचायत राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन को लेकर बड़ी प्रशासनिक पहल की गई है। जिले की 8 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन परिसीमन/निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियां (एतराज) आमंत्रित की गई हैं।