छोटी सरवन: दानपुर थाना पुलिस ने अभिरक्षा से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी राकेश उर्फ गलिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को सेशन न्यायालय, बांसवाड़ा द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आरोपी को दानपुर थाना पुलिस ने पकड़ा था। न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी का हाथ झटक दिया।