भोरे: सिसई मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मिठाइयां बांटी, दी बधाई
भोरे सिसई मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर एक बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को पूरे धूमधाम से मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया। सिसई मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को पूरे धूमधाम से मनाया गया।