कांके: रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर 1 मार्केट में बीती रात चोरों ने कई दुकानों में चोरी का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Feb 24, 2024 रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर 1 मार्केट में बीती रात चोरों ने कई दुकानों में चोरी का प्रयास किया है। चोरों ने दुकानों के शटर तोड़ डाले। चोर दुकान के अंदर तो नही पहुंच सके लेकिन शटर के ताले तोड़कर यहां वहां फेंक दिए। स्थानीय लोगों ने सुबह ताला टूटा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।