कांके: हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने 125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा पर कसा तंज
Kanke, Ranchi | Feb 24, 2024 झारखंड सरकार के 125 यूनिट फ्री बिजली देने पर बीजेपी ने सवाल खड़ा किया। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार की यह हवा हवाई घोषणा है। सरकार दावा करती है कि 22 लाख लाभुक फायदा उठा रहे हैं लेकिन वह श्वेत पत्र जारी करके यह नहीं बताती कि किन पंचायत में किन जिलों में कितने लाभुक हैं।