कांके: धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Feb 24, 2024 धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने की बैठक।बैठक में शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सभी शहरी निकायों के प्रशासकों से सुझाव लेकर रणनीति बनाई गई।