बिल्हौर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम को पुलिस ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के प्रयास पर रविवार को दोपहर 2 बजे नजरबंद कर दिया। सपा नेत्री ने बिल्हौर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और पुलिस की लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।