बिल्हौर: बिल्हौर में लोडर की बाइक से टक्कर, दो व्यक्तियों की मौत, एक की हालत गंभीर
बिल्हौर के धमनी निवादा के सामने नेशनल हाईवे पर कन्नौज की तरफ जा रही बाइक लोडर से टकरा गई।हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई पुलिस ने रविवार शाम 6 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।