जबलपुर: सावधान! बच्चों के साथ चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय निवासियों के होश उड़ा दिए हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में एक पुरुष, एक महिला और उनके साथ दो मासूम बच्चे (एक गोद में और दूसरा करीब 8-10 वर्ष का) नज़र आ रहे हैं। यह गिरोह खुले हुए घरों या दुकानों को अपना निशाना बनाता है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मौक