बिशुनपुरा: अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल
बुल्का गांव निवासी दुर्गा भुइयां के पुत्र 19 वर्षीय सुभाष कुमार भुइयां मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सुभाष कुमार अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से शनिवार की रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सगमा के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना