शराबबंदी को लेकर पुलिस के द्वारा जिले अंतर्गत विभिन्न जगहों पर अभियान चलाया जा रहा है पुलिस ने दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दहला मोड़ से कंटेनर में लदे 955 लीटर शराब बरामद किया है। जबकि एक अभियुक्त बलिया जिला के रहने वाले प्रमोद पांडे को गिरफ्तार किया है। एसपी द्वारा बताया गया हरियाणा से शराब को पटना में खपाने के लिए कंटेनर से ले जाया जा रहा था।