जौनपुर: 75 वर्षीय बुजुर्ग की सुहागरात के दिन मौत के मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 साल के बुजुर्ग की शादी के बाद सुहागरात के दिन ही मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार की रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।