श्रीनगर: मुखिया सुनील पासवान बने मानवाधिकार आयोग के सदस्य, लोगों ने दी बधाई
गढ़िया बलुआ पंचायत के मुखिया सुनील पासवान को मानवाधिकार आयोग का सदस्य मनोनीत किए जाने पर रविवार को एक बजे पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। सरपंच भरत पासवान, निरंजन मेहता, कौशल कुमार, सुशील कुमार, संतोष कुमार, शंकर मेहता, अखिलेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने सुनील पासवान को बधाई एवं शुभकामना दिया।