मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा हनुमान नगर रोड नंबर 1 में प्रशांत कुमार के बंद घर में चोरी की घटना हुई। दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। लगभग तीन लाख रुपए के आभूषण चोरी हो जाने की जानकारी दी गयी है। इस संबंध में गुरूवार को शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयाी है।