मेदिनीनगर (डालटनगंज): गम्हरिया: ससुर की हत्या और पत्नी-साली पर चाकू से हमला करने वाला युवक जपला बाजार से गिरफ्तार
पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के लठैया के गम्हरिया गांव में चाकू मारकर ससुर सुनील यादव की हत्या और पत्नी पूजा देवी और साली कविता देवी को जख्मी कर फरार लवकुश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लव कुश दिल्ली भागने की तैयारी में था और जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था। गुप्त सूचना पर उसे जपला बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।