नामकुम: बीएनआर चाणक्य में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Namkum, Ranchi | Apr 11, 2026 बीएनआर चाणक्य में शनिवार दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य को स्वास्थ्य क्षेत्र में तीसरे स्थान से नंबर वन बनाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने मातृ मृत्यु दर को शून्य के करीब लाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि किसी मां की मौत स्वीकार नहीं है।