असनवार में जमीन विवाद से तनाव, पीड़ित राजेश यादव ने सुरक्षा की गुहार लगाई, असनवार गांव, थाना गढ़वार क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित राजेश यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विपक्षीगण रंजिश के चलते उनकी खेती वाली जमीन पर जबरन कब्जा करने और जोताई का प्रयास कर रहे हैं।