फतेहाबाद: डौकी के ग्राम बाजिदपुर में यमुना नदी में उतरा मिला युवक का शव, वीडियो हुआ वायरल
डौकी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में यमुना नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना क्षेत्र के बाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव यमुना नदी में उताराता हुआ मिला। बताया गया कि ताजगंज क्षेत्र से दो युवक विसर्जन के दौरान डूब गए थे। इनका पता नहीं चल सका था। संभवत उसका शव हो सकता है, पुलिस मामले की जांच कर रही ।