खालवा: जादू-टोने के शक में महिला के साथ मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Khalwa, Khandwa | Apr 18, 2026 रुस्तमपुर निवासी 60 वर्षीय सुमनबाई के साथ गांव के देवेंद्र रामगोपाल ने जादू-टोने की शंका में मारपीट की। महिला ने बोरगांव चौकी में केस दर्ज कराया है। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। आरोपी ने आरोप लगाते हुए महिला से कहा कि जादू-टोना कर दिया है। इसके बाद गाली-गलौज कर लकड़ी से मारपीट की। जिससे सुमनबाई के माथे और बाएं कंधे पर चोट आई। घटना के दौरान उनके पति हुक