राजगढ़: सादुलपुर में पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डालने के कारण तोडी वार्ड 01 की मुख्य सड़क बनी काल, बिना मरम्मत हो रहे हादसे
Rajgarh, Churu | Jul 3, 2026 महाराणा प्रताप चौक एरिया के पानी निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन के बाद वार्ड 01 में तोड़ी गई मुख्य सड़क की मरम्म्त न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।रजनीश सोनी, बनवारी लाल व पवन भार्गव ने बताया कि हिसार रोड हाईवे पर स्थित इस सड़क को नगरपालिका राजगढ़ द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ा गया था, लेकिन ठेकेदार ने काम पूरा करने के बाद इसे दोबारा दुरुस्त नहीं किया।