गुमला: पत्नी के नाम रजिस्ट्री के बहाने 8.45 एकड़ जमीन की फर्जी बिक्री,निबंधन कार्यालय पर मिलीभगत का आरोप
Gumla, Gumla | Jul 2, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी लोचनाथ रौतिया ने अपनी जमीन फर्जी तरीके से दूसरे लोगों के नाम निबंधित कराने का आरोप लगाते हुए गुमला व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है। परिवाद में सात नामजद समेत आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है। मामले पर निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाकर सहमति ली जाती है