सलोन: डीह थाना क्षेत्र के अयासपुर डीही गांव में मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई की, पत्नी को आई गंभीर चोटें
6:4:2026 को 2:30 दोपहर डीह थाना क्षेत्र के अयासपुर डीही गांव में मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी शांति की जमकर पिटाई कर दी। वहीं परिजनों ने तत्काल पीड़िता को डीह सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। सीएचसी डीह में डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र।