फतुहा: वरुणा गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर किया खुदकुशी।
Fatwah, Patna | Jun 7, 2026 फतुहा थाना क्षेत्र के वरूणा गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर लिया है। जानकारी होते ही युवक की पत्नी जो अपने मायके आदिलपुर गांव में थी बरना गांव पहुंचकर शव को ऑटो से लेकर फतुहा थाना पहुंची है। मृतक बरूणा गांव निवासी राम प्रवेश सिंह के पुत्र श्रीकांत कुमार है। मृतक की पत्नी प्रियंका देवी ने सास,ससुर,देवर पर हत्या कर देने का आरोप लगायी है।