पुवायां थाना क्षेत्र के संजय नगर के समीप शनिवार की दोपहर को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार रामकेशन पुत्र समवलै निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना वीसलपुर ई-रिक्शा से आगौना से अपने घर जा रहा था तभी सड़क हादसा हो गया।