कोल: सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस सुरक्षा के बीच हर्षा रिछारिया की पदयात्रा निकली, यात्रा रोकने से पुलिस ने किया इनकार
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र से सनातन को जगाने को लेकर यात्रा निकाल रही हर्षा रिछारिया की यात्रा को पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला गया है। इस दौरान उनकी यात्रा संवेदनशील क्षेत्रों में होकर निकल रही थी जिसके चलते उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी। यात्रा में थाना अध्यक्ष क्वार्सी और थाना अध्यक्ष सिविल लाइन के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।