बड़ौद: तनोडिया से डग क्यासरा कायावरणेश्वर महादेव मंदिर जा रही विशाल बाइक कावड़ यात्रा का बडौद पुलिसकर्मियों ने किया स्वागत
हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में तनोडिया से डग-क्यासरा, राजस्थान स्थित कायावरणेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई विशाल बाइक कावड़ यात्रा का गुरुवार दोपहर 2 बजे बड़ौद थाने के सामने भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़िए बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। बाइक कावड़ यात्रा के बड़ौद थाना परिसर के सामने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं पर प