जौनपुर: एक सप्ताह में पीड़ित परिवार को मिली 5 लाख की सहायता, कई योजनाओं का मिला लाभ
जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर जनसुनवाई में आए एक मार्मिक प्रकरण में मात्र एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मड़ियाहूं तहसील के भदराव गांव निवासी स्व. मुलायम बनवासी की थ्रेशर मशीन में फंसने से हुई मृत्यु के बाद उनकी पत्नी पूजा को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ दिया