नानपारा: रूपईडीहा थाने में आगामी रामनवमी और ईद पर्व के दृष्टिगत शांति समिति की हुई बैठक
रूपईडीहा थाने में आगामी ईद व रामनवमी पर्व के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित हुए सभी धर्मगुरुओं से आपसी भाई चारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान सभी से क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।