बिलारी: अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत बिलारी थाने में बैठक का हुआ आयोजन
बिलारी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर थाने में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने नई परंपरा शुरू न करने और डॉ. आंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। बैठक में आंबेडकर युवक संघ, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों को बताए।