डेहरी: खरीफ 2026 की सिंचाई तैयारियों की समीक्षा, इंदपुरी डैम से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया डीएम ने
Dehri, Rohtas | Jun 3, 2026 खरीफ 2026 की सिंचाई तैयारियों की समीक्षा, अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का डीएम ने दिया निर्देश रोहतास में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी खरीफ मौसम में किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, नहरों के अंतिम छोर तक जल प्रवाह सुनिश्चित करने तथा जल-जमाव की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।