सिधौली: सन्दना इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या हुई तीन, एक घायल ने लखनऊ में तोड़ा दम
संदना इलाके में एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं से भरी बस बाइक से जाकर टकरा गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं 30 लोग जख्मी हुए थे घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था जहां शनिवार को एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या अब तीन हो चुकी है शेष घायलों का उपचार किया जा रहा है बस में आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु सवार थे।