पलिया: अनपढ़ मजदूर को एजेंट ने बनाया इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, दुबई में बंधक बनाकर ठगा गया नजर खान
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत के रामगढ़ गांव निवासी नजर खान के साथ अंतरराष्ट्रीय ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कबूतरबाज एजेंट सनी सिंह ने अनपढ़ मजदूर नजर को इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर बताकर दुबई भेजा और इसके बदले एक लाख दस हजार वसूले। दुबई पहुंचते ही नजर का पासपोर्ट वीजा और पैसे छीन दिए गए उसे 3 दिन तक भूखा प्यासा बंधक बनाकर रखा गया।