पलिया: मझगई थाना पुलिस ने टापर पुरवा गांव से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मझगई थाना प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने आज बुधवार को शाम करीब 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है। कि मझगई थाना पुलिस ने एक आरोपी परिक्रमा पुत्र स्वर्गीय देवी दिन कश्यप निवासी गांव टापर पुरवा को गांव से गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।