जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत गणना पत्रकों का 99.68% डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। कोतमा विधानसभा क्षेत्र ने 100% लक्ष्य हासिल कर लिया है, जबकि अनूपपुर में 99.10% और पुष्पराजगढ़ में 99.96% डिजिटाइजेशन कार्य पूर्णता की ओर है। निर्वाचन आयोग ने डिजिटाइजेशन की समय-सीमा बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है।