कर्वी: चित्रकूट में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 15 दिन में कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
चित्रकूट: डीएम की अध्यक्षता में पर्यटन परियोजनाओं की शुक्रवार दोपहर 3 बजे समीक्षा बैठक में चोपड़ा कुंड, कामदगिरि, रामघाट समेत प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। डीएम ने फाउंटेन चालू कराने, सौंदर्यीकरण, भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने और सभी कार्य 15 दिन में गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। देरी पर पेनाल्टी की चेतावनी दी गई।