मेदिनीनगर (डालटनगंज): नोडिहा बाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के नोडिहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरा डीह गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान श्रीशन भुइया की पत्नी रजनी देवी के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, रजनी देवी सोमवार को बाजार से लौट रही थीं और इसके बाद उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था। इसी बीच घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वह अचानक अचेत ह