छतरपुर नगर: लवकुशनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास में 4 इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
लवकुशनगर थाना पुलिस ने अटकोहा तिराहा पर हुई हत्या और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात में कार्रवाई करते हुए ₹8000 के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित टीम ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों की तलाश कर। वही इस घटना का खुलासा आज 27 मई दोपहर करीब 4:30 बजे छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने किया है।