खड़गपुर: प्रखंड कार्यालय खड़गपुर स्थित नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख के कार्यालय पूर्व प्रमुख फीता काटकर किया उद्घाटन
बुधवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित हुए प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन पूर्व प्रमुख पार्वती देवी ने फीता काटकर किया। इससे प्रमुख सीमा देवी ने पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़ा। उद्घाटन के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल विजय राय बबलू सिंह संजय झा उपस्थित थे